फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Yogi and Scindia landed at Saifai airstrip amid tight security

Etawah News: अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha> कड़ी सुरक्षा के बीच सैफई हवाई पट्टी पर उतरे योगी और सिंधिया

Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 26 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Yogi and Scindia landed at Saifai airstrip amid tight security
फोटो 05:::सैफई हवाई पट्टी पर उतरकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (सैफई)। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सैफई होकर मैनपुरी गए। लौटकर भी वह यहीं से हवाई जहाज में यात्रा करके गए।
मैनपुरी के सिंधिया तिराहे के समीप लगाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच सैफई हवाई पट्टी पर शुक्रवार को सबसे पहले 11:18 मिनट पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री चार्टर प्लेन से पहुंचे। इसके ठीक पांच मिनट बाद 11:23 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, डीएम अवनीश कुमार राय व आईजी प्रशांत, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद हवाई पट्टी पर बने गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने लगभग 20 मिनट तक जिले को लेकर मंत्रणा की। लगभग 11:43 पर दोनों मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। लौटकर करीब 01:35 पर दोनों सैफई हवाई पट्टी आए और लखनऊ व दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
मैनपुरी अंडरपास के जलभराव का समाधान और फ्लाइट चलवाने की मांग
इटावा। करीब 20 मिनट तक सैफई हवाई पट्टी के गेस्ट हाउस में हुई चर्चा के दौरान शहर की सबसे बड़ी समस्या मैनपुरी अंडरपास में जलभराव का मुद्दा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने उठाया। बारिश के दिनों में आए दिन वाहन फंसने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों ने सप्ताह में कम से कम एक फ्लाइट लखनऊ से सैफई और सैफई से दिल्ली चलाने की मांग की। इस पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल्द ही इसके लिए व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed