{"_id":"64b43f24a3e9177c0a0ddab4","slug":"xray-machine-in-trauma-center-bad-for-15-days-etawha-news-c-216-1-sknp1011-671-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ट्रॉमा सेंटर में एक्सरे मशीन 15 दिन से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ट्रॉमा सेंटर में एक्सरे मशीन 15 दिन से खराब
Mon, 17 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 24: खराब एक्स-रे मशीन। संवाद
फोटो संख्या 25: एक्स-रे कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद
मरीज परेशान, जापान से मंगाया तार, फिर भी ठीक नहीं सकी मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में लगी एक्स-रे मशीन से एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। 15 दिन से ख़राब मशीन को ठीक कराने के लिए बीते जापान से तार मंगाए जाने के बावजूद मशीन ठीक नहीं हो सकी।
यहां पर पोर्टेबल मशीन की सेवा चालू की गई थी, लेकिन लोड अधिक होने की वजह से एक्स-रे मशीन का कैसेट रीडर खराब हो गया था। इस वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इमरजेंसी में रोजाना लगभग 600 मरीज आते हैं, इनमें से लगभग आधे से अधिक मरीजों के एक्स-रे होते है, लेकिन बड़ी मशीन खराब होने से तीमारदारों को अपने मरीज को पुरानी ओपीडी में लगी मशीन जो ग्राउंड फ्लोर पर लगी हुई। उससे संबंधित 47 नंबर कमरे में जाना पड़ता है, इस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुरानी ओपीडी 39 नंबर में लगी मशीन भी खराब हो गई, इससे मरीजों की और ज्यादा समस्या बढ़ गई।
मरीजों ने बताई परेशानी
फोटो नं. 26:संजू देवी के परिजन
गांव मानिकपुर निवासी शिवम ने बताया कि हमारी मां संजू देवी छत से नीचे गिर गई थीं। पहले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से सैफई इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने एक्स-रे लिखा लेकिन मशीन खराब होने की वजह से तीन घंटे से यहां खड़े हैं।
विज्ञापन
वर्जन
इमरजेंसी ट्रामा सेंटर की मशीन सही कराई जा रही है जो जल्दी सही हो जाएगी। चंद्रवीर सिंह,प्रभारी कुलसचिव,विश्वविद्यालय सैफई।