फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Work boycotted for not getting honorarium

मानदेय न मिलने पर किया कार्य बहिष्कार

Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Work boycotted for not getting honorarium
इटावा। डीआईयू कार्मिकों एवं आरोग्य मित्रों ने संविदा अवधि न बढ़ाए जाने व छह माह से मानदेय न मिलने के विरोध में बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित संविदा कर्मियों ने कोरोना महामारी के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के चलते कोरोना योद्धा सम्मान भी लौटा दिया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कार्यरत डीआईयू कार्मिकों एवं आरोग्य मित्रों का छह माह से मानदेय नहीं मिला और न संविदा कार्य अवधि बढ़ाए जाने को लेकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बताया कि योजना के अंतर्गत कार्मिकों की तैनाती जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के माध्यम से डीआईयू कार्मिकों एवं आरोग्य मित्रों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 अप्रैल को उनका सेवा शर्तों के आधार पर संविदा अवधि बढ़ाए जाने का निर्णय लिए जाने के निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति को दिए गए थे, लेकिन इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। मानदेय भी नहीं दिया जा रहा हे।

डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने से हम सभी परेशान हैं। इसी के विरोध में कोरोना महामारी में दिए गए कोरोना सम्मान को वापस कर दिया है।
आरोग्य मित्रों के कार्य बहिष्कार करने की वजह से गोल्डन कार्ड बनवाने या अन्य कार्यों की जानकारी लेने आए लोगों को लौटना पड़ा।
विरोध प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट ग्रीवांस मैनेजर अखिलेंद्र यादव, डिस्ट्रिक्ट इंफोरमेशन सिस्टम मैनेजर विनीत चौधरी के अलावा आरोग्य मित्रों में अनिकेत राठौर, गीतेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह, विक्रम कुमार, अवनीश कुमार, अमन भदौरिया, सुमित कुमार, निक्की तिवारी, इंद्रेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed