फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women opposed against wine shop

शराब की दुकान के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 28 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
women opposed against wine shop

टिक्सी टैंपल के पास नव विकसित कालोनी में देसी शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर दुकान न खुलवाने की मांग की है।

विज्ञापन


कालोनी की शकुंतला गुप्ता तथा किरन गुप्ता ने बताया कि टिक्सी टैंपल के पास नवविक सित सागर महाराज गेट बंद कालोनी में उन्होंने आवास बनाने के लिए भूखंड खरीदे हैं। कुछ आवासों का निर्माण भी शुरू हो गया है। कालोनी में एक देसी शराब की दुकान खोली जा रही है, जबकि यहां से दो सौ मीटर की परिधि में प्राइमरी पाठशाला, बालिका इंटरकालेज, जैन समाज का मंदिर, मां फूलन देवी का मंदिर तथा मस्जिद भी है।
विज्ञापन


सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण यहां से गुजरते हैं। मस्जिद में पांच वक्त की नमाज होती है। शराब की दुकान यहां खुली तो क्षेत्र का माहौल खराब होगा। कविता यादव तथा राधा जैन ने कहा कि शराबियाें के कारण विद्यालय जाने वाली छात्राओं को परेशानी होगी। शराब ठेके के कारण उनका वहां रहना मुश्किल हो जाएगा। महिलाआें ने जिलाधिकारी से कहा है की यदि शराब की दुकान खोलने की अनुमति दी गई तो वे आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed