{"_id":"63ed24ca54bb243e840b6274","slug":"women-mobile-phone-looted-in-jila-asptal-etawha-news-c-12-1-81710-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: जिला अस्पताल में मोबाइल छीनकर भागी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: जिला अस्पताल में मोबाइल छीनकर भागी महिला
Thu, 16 Feb 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर दवा लेने गई महिला का मोबाइल फोन छीनकर एक महिला भाग गई। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
स्टेशन रोड स्थित धर्मशाला के पास रहने वाली प्रिया पोरवाल ने बताया कि वह पिछले शनिवार को जिला अस्पताल गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे काउंटर पर खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से आई एक महिला ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने बाहर जाकर देखा लेकिन महिला का पता नहीं लगा। उन्होंने सिविल लाइन थाने में घटना की जानकारी दी थी। बुधवार को उन्होंने थाने में तहरीर दी।
थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर घटना की जांच करने के लिए टीम को लगाया है।