{"_id":"6331f34733be2b31526bd8ad","slug":"women-injured-in-leopard-attack-etawah-news-knp7202911123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर रखवाली कर रही महिला पर तेंदुए ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर रखवाली कर रही महिला पर तेंदुए ने बोला हमला
विज्ञापन
उदी (इटावा)। बढ़पुरा क्षेत्र के चकपिपरोनाहार गांव में सोमवार तड़के खेत की रखवाली करने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। महिला के चेहरे पर खरोंच आई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है। क्षेत्र में कांबिंग जारी है।
चकपिपरोनाहार निवासी अनीता देवी पति रामकुमार के साथ तड़के चार बजे खेत गईं थी। वहां अन्ना मवेशियों को भगाने के दौरान तेंदुए ने अनीता पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि पति ने हिम्मत दिखाकर उसे खदेड़ने का प्रयास किया और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया।
इसके कारण तेंदुआ दोबारा हमला नहीं कर सका और जंगल की ओर भाग गया। वन दरोगा ओमप्रकाश बघेल ने बताया कि चंबल के इलाके में कई बार ऐसी घटना सामने आ चुकी हैं। टीम ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात में खेतों में न जाएं और दिन में भी समूह में निकलें।
विज्ञापन
फुलवारी में पहुंचे 5.7 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा
चकरनगर। कुंदोल गांव में रविवार रात वन विभाग की टीम ने 5.7 फीट लंबे मगरमच्छ को फुलवारी से पकड़ा है। मगरमच्छ बाढ़ के कारण गांव के तालाब में आ गया था। वहां से रात आठ बजे तालाब के निकट डॉ. सरनाम सिंह चौहान ने घर के बाहर बनी फुलवारी में पहुंच गया। इसकी सूचना पर वन दरोगा विष्णु पाल चौहान, वनरक्षक अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार वहां पहुंचे। टीम ने बताया कि करीब दो घंटे के प्रयास के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया। (संवाद)