फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women died in house

संदिग्ध पस्थितियों में महिला की मौत

Thu, 28 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
women died in house
सदर कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद स्थित घर में नहा रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद फैजान की सैफई में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। फैजान की मां रोशन ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 22 वर्षीय बहू इनारा बाथरूम में नहा रही थी।
काफी देर तक बाहर न आने पर उसे आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई और धुंआ निकल रहा था। रोशन ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो बहू इनारा फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सास का कहना है कि गीजर के कंप्रेशर से विषैली गैस निकलने से हादसा हुआ है। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed