फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   women died in accident

कार की टक्कर से महिला की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 24 Oct 2022 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
women died in accident
इटावा। कचहरी रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सिविल लाइन पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कचहरी गेट के पास शनिवार रात साढ़े आठ बजे एक महिला सड़क पार कर रही थी। इस दौरान मैनपुरी अंडरपास की तरफ जा रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी प्रभारी मिलन सिरोही ने बताया कि महिला ने काला सूट पहन रखा था और उसकी उम्र लगभग (55) वर्ष होगी। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना कर दी गई। वहीं कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed