{"_id":"637d155a4be25c75e46920cf","slug":"women-chain-looted-etawah-news-knp729722318","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी
विज्ञापन
इकदिल। फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में बाजार से लौट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन लूट ले गए। घटना से हड़कंप मच गया।
जय भारत कालोनी निवासी शैलेंद्र शुक्ला की पत्नी रतन प्रिया मंगलवार शाम को पक्काबाग से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। घर के दरवाजे के पास पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली।
रतन प्रिया ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू की। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। एसओ फ्रेंड्स कालोनी विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।