फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging, murder charge

Etawah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder charge
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र के राजा का बाग में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के राजा का बाग निवासी विनय प्रकाश की पत्नी रिया (25) का शव बुधवार शाम करीब छह बजे घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला।परिजनों ने रिया को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

रिया की मौत की खबर जैसे ही उसके मायके औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र के बिलावा गांव पहुंची, वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। बहन असनी ने बताया कि उनकी छोटी बहन रिया की शादी 21 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर रिया को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि रिया के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। असनी ने बताया कि दोपहर के समय रिया ने उसे वीडियो कॉल किया था और कहा था कि वह उसके पास आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम को अचानक उसकी मौत की खबर मिली। वहीं ससुरालियों का कहना है कि रिया ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अस्पताल परिसर में ससुराली व मायके पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उनका बीच बचाव किया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed