फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Etawah News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
इकदिल। गांव भूलपुर में एक महिला का शव शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शनिवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



गांव भूलपुर निवासी गौरव कुमार की पत्नी राधिका देवी (25) शुक्रवार शाम खाना खाकर रात में परिजनों के साथ घर में सो गई थी। शनिवार सुबह चार बजे पति की आंख खुली तो पत्नी को पंखे के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से फंदे से लटकता देखकर होश उड़ गए। पति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी। मृतका अपने पीछे एक दो वर्ष का बेटा व चार माह की पुत्री छोड़ गई है। पति सब्जी बेचने का काम करता है। गांव में फेरी लगा कर सब्जियां बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है।
विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि पत्नी अपने जीजा के यहां रेवाड़ी जाने की जिद कर रही थी। उसने दिवाली के त्योहार पर जाने को कहा था। इसी बात को लेकर दो दिनों से कहासुनी चल रही थी। मृतका के पिता जिलेदार निवासी गांव शेखूपुर, भरथना ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। उनका कहना है कि महिला ने गृहक्लेश से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed