{"_id":"603297b18ebc3ee9027b0d22","slug":"woman-s-life-lost-due-to-slipping-on-the-roof-etawha-news-knp6131536117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर पैर फिसलने से गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर पैर फिसलने से गई महिला की जान
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अलामपुर हौज में शनिवार देर रात छत पर पैर फिसलने से गिरी महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने जेठ-जेठानी पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायके पक्ष व पति से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम कराया।
आलमपुर हौज निवासी श्रीकांत प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी तीन साल पहले मैनपुरी निवासी प्रेमलता (25) से हुई थी। श्रीकांत ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह मोबाइल में गेम खेल रहा था। पत्नी दूध गर्म करने के बाद छत पर गई थी।
वहां अंधेरा होने के कारण उसका पैर देहरी में लगा और वह लोहे के जाल पर गिर गई। वह भागकर ऊपर पहुंचा तो प्रेमलता की नाक से खून बह रहा था। परिजनों की मदद से उसे अस्पताल ले गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
महिला के भाई मोहन ने प्रेमलता के जेठ-जेठानी पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि दोनों भाइयों में पिता की जगह मृत आश्रित में नौकरी लेने का विवाद चल रहा है।