{"_id":"5f1ecd058ebc3e9ff366d8bd","slug":"woman-s-body-was-found-again-in-bhoganipur-canal-etawha-news-knp573484410","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगनीपुर नहर में अज्ञात महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगनीपुर नहर में अज्ञात महिला का शव बरामद
विज्ञापन
लखना स्थित भोगनीपुर नहर में सोमवार को फिर एक महिला का शव मिला है। शव सड़ी-गली अवस्था में है। पुलिस शिनाख्त में जुटी है। पुलिस अभी तक पुराने दो शवों की गुत्थी नहीं सुलझा पाई थी और एक अज्ञात महिला का शव फिर से मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सोमवार को लखना के नया नहर पुल के पास भोगनीपुर नहर में बहकर आया एक अज्ञात महिला का शव वहां गिरे पड़े एक पेड़ में आकर फंस गया। बदबू आने पर आसपास के ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल चौकी व थाना पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रमेश सिंह व लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ कड़ी मशक्कत कर शव को नहर से बाहर निकाला। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि नहर में जो शव मिला है वह महिला का है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। इस कारण पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं सोमवार को मिले शव के दोनों हाथों में दो-दो चूड़ियां और पांव में पायल थी। इससे महिला के शादीशुदा होने की संभावना है। इससे पूर्व एक महिला का शव इसी नहर में महिपालपुर के सामने पड़ा मिला था।
जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा एक शव बिजौली के पास खेत में पड़ा मिला था। जिसको भी किसी के द्वारा फेंका गया था, उसकी भी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
सोमवार को एक बार फिर बकेवर थाना क्षेत्र में तीसरा बार महिला का शव मिला है। आखिर ये क्यों हो रहा है शवों को नहर में कौन फेंक रहा है यह पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है।