फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman riding bike dies in collision with truck, brother injured

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भाई घायल

Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 14 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies in collision with truck, brother injured
इटावा। कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर सुंदरपुर ओवरब्रिज के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला उछलकर ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा भाई दूसरी साइड में गिरकर घायल हो गया। ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने नाकेबंदी करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन



भरथना कस्बा के गोदाम वाली गली की रहने वाली महिला शिवानी महेश्वरी (26) पत्नी ललित महेश्वरी अपने फुफेरे भाई आयुष के साथ बाइक से अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए इटावा आई थी। लौटते समय सुंदररपुर ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवानी उछलकर ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। जबकि आयुष दूसरी ओर मय बाइक के गिरकर घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को मय चालक के पकड लिया। पुलिस शिवानी को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed