{"_id":"602d532f8ebc3ee97d236cbb","slug":"woman-killed-four-injured-in-road-accident-etawha-news-knp612470975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र केतुलसी अड्डा के पास सर्विस रोड पर वाहन का इंतजार कर रहे दम्पत्ति समेत पांच लोगों को बेकाबू हुए लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दम्पत्ति को आगरा रिफर किया गया, जिसमें महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजन महिला के शव को लेकर वापस इटावा पहुंचे। जहां पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
फिरोजाबाद के थाना नारकी के टूल हिम्मतपुर की रहने वाली राजकुमारी कुशवाहा 13 फरवरी को अपने पति लाखन सिंह व चार साल की नातिन अनुष्का के साथ इटावा गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां शहर के फ्रेंड्स कालोनी तुलसी के अड्डा में रहने वाले भाई मथुरा प्रसाद की बेटी की 14 फरवरी को गोदभराई थी।
कार्यक्रम के बाद तीनों लोग वापस अपने घर जाने के लिए बुधवार की शाम तुलसी अड़्डा के पास नेशनल हाइवे की सर्विस रोड पर खडे़ होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी सर्विस रोड पर आ रहे एक लोडर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर लगने से लोडर बेकाबू हो गया और हाइवे किनारे खड़ी राजकुमारी (40) उनके पति लाखन सिंह (45), भतीजे पिंटू (23) समेत पास में ही खडे़ दो अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर से निकल गया। जिससे दम्पत्ति समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे राजकुमारी की नातिन बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
आनन-फानन में राहगीर मौके पर दौड़ पडे़ और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां दम्पत्ति की हालत गंभीर होने पर उन्हें आनन-फानन में सैफई रिफर कर दिया। लेकिन परिजन सैफई न ले जाकर उन्हें आगरा ले गए।
लेकिन रास्ते में ही राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर वापस इटावा लौट आए और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पुत्र अवनीश ने बताया कि हादसे में घायल उसके पिता लाखन सिंह का इलाज आगरा में चल रहा है। वह चार भाई-बहन हैं, मां की मौत से दोनों परिवारों में मातम छा गया।