{"_id":"64c5591d3cd325fadc0b4416","slug":"woman-hanged-herself-in-family-dispute-etawha-news-c-216-1-etw1001-1164-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पारिवारिक कलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पारिवारिक कलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दी
Sat, 29 Jul 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
ताखा। पति के शराब की लत से परेशान होकर शनिवार दोपहर महिला ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला भिकारीदास निवासी गीता देवी (22) पत्नी बृजेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर 12 बजे घर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति व सास खेतों में धान की रोपाई के लिए गए हुए थे, घर में दो साल के बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा तो महिला का शव फंदे पर लटकता मिला।
ग्रामीणों ने महिला के भाई बालकृष्ण निवासी सिखैला थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर भाई ने पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला के भाई बालकृष्ण ने बताया कि उसकी बहन की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
पति के शराब पीने की वजह से आए दिन झगड़ा होता था। गीता ज्यादातर समय मायके में रहती थी। एक माह पहले ही ससुराल आई थी, जहां पति के झगड़े के चलते फंदा लगा लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।