फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman dies in accident, husband injured

हादसे में महिला की मौत, पति घायल

Wed, 13 Nov 2019 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident, husband injured
महेवा (इटावा)। इटावा कानपुर हाईवे पर आगे चल रहे वाहन के चालक ने ब्रेक लगा दी, इससे पीछे चल रही बाइक बेकाबू होकर पलट गई। सिर में चोट आने से पत्नी की मौत हो गई, हेलमेट लगाए होने से पति की जान बच गई। उसे शरीर के अन्य हिस्सों में कुछ चोटें आई हैं, जिससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नवाटेड़ निवासी राजेश कुमार इटावा शहर के पक्काबाग में किराए पर रहता है। वह हर्षवर्धन होटल पर खाना बनाने का काम करता है। राजेश कानपुर भतीजी के यहां बाइक से कानपुर गया था। मंगलवार को वह कानपुर से इटावा लौट रहा था। साथ में पत्नी विमला देवी 40 भी थीं। बकेवर थाना क्षेत्र में सुनवर्षा गांव के पास रात करीब साढ़े सात बजे हाईवे पर आगे चल रहे वाहन चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। इस पर राजेश ने भी बाइक में ब्रेक लगाया। इससे असंतुलित होकर बाइक पलट गई और दंपति सड़क पर गिर गए। विमला को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजेश के हेलमेट लगाए थे, इससे उनकी जान बच गई। शरीर के अन्य अंगों में कुछ चोटें आई हैं। सूचना पर महेवा चौकी प्रभारी राकेश पटेल मौके पर पहुंचे और घायल राकेश को जिला अस्पताल भिजवाया। विमला के शव को शव गृह इटावा में रखवा दिया गया है। राजेश ने बताया कि उसके एक पांच वर्ष का पुत्र और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed