फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman burnt to death in fire

Etawah News: आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Sat, 28 Mar 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death in fire
इटावा। शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां में गुरुवार रात खाना बनाते समय में सिलिंडर में आग लग गई। इसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां निवासी पूनम (31) पत्नी अजय कुमार गुरुवार रात करीब 10 बजे घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान लीकेज सिलिंडर में आग लग गई। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। शुक्रवार सुबह पूनम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के दो बेटे हैं जबकि पति अजय राजपूत मजदूरी करता है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय आग लग जाने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। तहरीर मिलने जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed