{"_id":"5df291108ebc3e878e381c5e","slug":"winter-etawha-news-knp531827143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरन वाली ठंड फिर भी नहीं जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरन वाली ठंड फिर भी नहीं जले अलाव
विज्ञापन
जिला अस्पताल से बच्चे की दवा लेकर आती महिला
- फोटो : ETAWHA
इटावा। मौसम का रुख बदलने से गुरुवार को सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद बादल छाए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बर्फीली हवाएं चलने से पूरा दिन लोग ठिठुरते रहे, लेकिन जिले में कहीं भी प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए गए।
पिछले एक सप्ताह से सर्दी बढ़ गई है, न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। गुरुवार सुबह धूप निकली, लेकिन 9 बजे के बाद आसमान बादलों से घिर गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बदलों और बूंदाबांदी के कारण हालांकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई।
बर्फीली हवाएं 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। ठंड बढ़ने से बाजार और सड़कों पर सन्नाटा जैसा छाया रहा। लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले। सर्दी के कारण जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को ओपीडी पहुंचे 929 मरीजों में जुकाम, खांसी, सिरदर्द और बुखार मरीजों की संख्या आधी रही।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि सर्दी से बचाव करने के लिए गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। सुबह बिस्तर से उठकर एक दम से नहीं निकले। घर से बाहर निकले पर सिर और गर्दन को भी गर्म टोपी, मफलर से ढंककर निकलें।
सर्दी बढ़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए गए हैं। अलाव के लिए शासन की ओर से सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये दिए गए हैं। पांचों निकायों को अलग से धनराशि जारी की गई है। पैसा मिलने के बावजूद नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को अलाव नहीं जलवाए गए। कंबल बांटने में भी अभी देरी लग रही है, क्योंकि टेंडर तो हो गया है लेकिन ठेकेदार फाइनल करने के लिए अभी दो समितियों के बीच प्रक्रिया पूरी होनी है।
प्रभारी एडीएम और सतेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि सभी तहसीलों और निकायों को धनराशि देकर अलाव जलवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर अलाव नहीं जल रहैं तो इसे दिखवाया जाएगा और अलाव जलवाए जाएंगे।