फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will protest against privatization

Etawah News: निजीकरण के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will protest against privatization
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सरकार को आउट सोर्सिंग भर्ती के नाम पर निजीकरण की व्यवस्था रोकनी होगी, अन्यथा इसके खिलाफ भी परिषद को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पडे़गा। यह बात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का विनीमिती करण उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान कर उनको सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद यादव ने कर्मचारियों और शिक्षकों से एक होकर पुरानी पेंशन समेत सभी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया। कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने कर्मचारियों की समस्याओं की चर्चा करते हुए एकजुटता का आवाहन किया। अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय यादव एवं जिला संयोजक राजेश जादौन ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी एक अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में जनपद से एक हजार कर्मचारी और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सिंचाई विभाग के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता एवं शिवराम ने परिषद के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। लोनिवि कर्मचारी नेता राकेश सक्सेना एवं प्रीतम भारद्वाज ने वर्क चार्ज कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख किया।
अधिवेशन में पंचायती राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचासी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमंगल दास, डिप्लोमा फार्मसिट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र यादव, सिंचाई विभाग ट्यूबेल डिवीजन के अध्यक्ष राम तेज सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के महामंत्री राम कुमार शाक्य, सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री महाराज सिंह बघेल, शिक्षक कल्याण परिषद के लज्जा राम पाल, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अनिल वाजपेयी, कर्मचारी शिक्षक( वेलफेयर) एशोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राम विलास यादव, जिलाध्यक्ष रजनीश राठौड़, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री विकास यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल आदि समेत करीब 500 कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी शिक्षक (वेलफेयर) एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन बहाली अब जीवन मरण का प्रश्न बन चुका है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन बहाल होने तक लगातार संघर्ष करेगा। प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। संचालन कोषागार कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह धनगर ने किया। अधिवेशन के अंत में प्रांतीय अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सुरेश कुमार रावत ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed