{"_id":"60217e298ebc3ed1b7566787","slug":"will-have-to-wait-now-for-the-lions-etawha-news-knp6105609198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरों के दीदार के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरों के दीदार के लिए अभी करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। खुले आसमान के नीचे दहाड़ मारते शेरों के दीदार के लिए अभी इंतजार करना होगा। इटावा सफारी प्रबंधन ने लॉयन सफारी खोलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की अनुमति अभी नहीं मिल पाई है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीजेडए और लखनऊ निदेशालय की टीम जल्द आने वाली है।
सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि लॉयन सफारी खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शेरों को कई दिनों से बाहर छोड़कर उन्हें व्यवहारिक बनाया जा रहा है। बाड़े से बाहर छोड़ने के बाद शाम को वह खुद निर्धारित समय से वापस बाड़े में पहुंचने लगे हैं। अपने गाइड के अलावा सफारी के दूसरे कर्मचारियों से भी उनका मेलजोल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बाहरी लोगों को देखकर अव्यवहारिक नहीं होंगे।
इसके अलावा पर्यटकों के घूमने से संबंधित इंतजाम भी पूरे हो चुके हैं। सारी तैयारियां करने के बाद सफारी खोलने का प्रस्ताव सीजेडए को भेजा गया है। अब वहां की टीम निरीक्षण करने के बाद अनुमति देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी होनेे बाद लॉयन सफारी के खुलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
शावकों का इस तरह हुआ जन्म
शिंबा, सुल्तान 6 अक्तूबर 2016
बाहुबली 15 जनवरी 2018
भरत, रूपा और सोना 25 जून 2019
केसरी 15 अप्रैल 2020
गार्गी, नीरजा 12 दिसंबर 2020
सफारी में रह रहे शेर
शेरनी जेसिका, हीर, जेनिफर, मरियम, तेजस्वनी, शेर मनन, पटौदी, बीगो, शिंबा, सुल्तान, बाहुबली
ज्योतिषाचार्य ने किया शावकों का नामकरण
शेरनी जेसिका ने 12 दिसंबर को दो मादा शावकों को जन्म दिया था। अब यह दोनों शावक करीब दो महीने के हो गए। पिछले सप्ताह इनका ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक पूरे विधि-विधान से नामकरण करवाया गया।
दरअसल निदेशक राजीव मिश्रा ने इनके जन्म के समय ही ज्योतिषाचार्य से संपर्क करके इसकी जानकारी दी थी। इसके मुहूर्त पर दोनों शावकों का नामकरण किया गया। इसमें एक का नाम गार्गी और दूसरे का नीरजा रखा गया है।