फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Will become fatal on the road drenched in rain

बारिश में डूबी सड़क पर जानलेवा बन जाएगा ट्रांसफार्मर

Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will become fatal on the road drenched in rain
इटावा। अड्डा श्यामलाल मोहल्ले में सड़क पर भरे गंदे पानी की समस्या से प्रशासन तीन साल बाद भी निजात नहीं दिला पाया है। अब करंट का खतरा भी बढ़ गया है। पानी में करंट दौड़ने से मंगलवार को कुत्ते की मौत होने से लोग सड़क से निकलने से डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जलभराव से निजात नहीं दिला सकते तो ट्रांसफार्मर ही हटवा दो।
विज्ञापन

शहर के सुंदरपुर वार्ड के अड्डा श्यामलाल में सड़क पर गंदा पानी भरा है। सड़क से सटाकर रखे गए ट्रांसफार्मर के चारों ओर भी जलभराव है। मंगलवार शाम बिजली का तार टूटकर ट्रांसफार्मर की जाली पर गिरने से पानी में करंट दौड़ गया। पानी से निकल रहे एक कुत्ते की करंट से मौत हो गई थी। हादसे के बाद से लोग पानी से भरी सड़क से निकलने में डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या नहीं निपट रही तो ट्रांसफार्मर सड़क किनारे से हटवाया जाए।
विज्ञापन

दुकानें बेचने के लिए लगाई पोस्टर
महेरा रेलवे फाटक को पार करते ही पचास मीटर बाद सड़क पर करीब तीन फीट तक जलभराव है। समस्या तीन वर्ष से है। जलभराव की वजह से दोनों तरफ 25 दुकानों का कारोबार भी प्रभावित है। कारोबार न होने से लोगों ने दुकान बेचने के लिए पोस्टर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी है। संबंधित जेई से रिपोर्ट मंगाकर ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह रखवाया जाएगा। कोशिश रहेगी बारिश से पहले स्थान बदल जाए। - श्रीप्रकाश, एक्सीएन प्रथम
वर्जन
सीएनडीएस को डीपीआर बनाने के लिए बुधवार को ही पत्र लिखा है। सर्वे के बाद ही पता चलेगा कहां ढलान है। सर्वे के आधार पर जल निकासी के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। -विनय कुमार त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका
बाइक फिसलने से कई बार गिर चुके हैं
सुंदरपुर के विकास कुमार ने बताया महेरा फाटक पर वेल्डिंग का कार्य करते हैं। प्रतिदिन मोटरसाइकिल से जलभराव के बीच से ही निकलते हैं। कई बार फिसलकर गिर भी चुके हैं। जलभराव के बीच से निकलना मजबूरी है। अब तो करंट का भी डर सताने लगा है।
बरसात में घूमकर जाना पड़ता
नगला खादर गांव के दिनेश ने बताया समस्या काफी पुरानी है। जलभराव से निकलने की आदत पड़ गई है। बरसात में जलभराव ज्यादा होने पर लगभग डेढ़ किलोमीटर घूमकर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से जाना पड़ता है। करंट फैलने के बाद से डर लगने लगा है।
ट्रांसफार्मर की जाली में करंट से बढ़ी चिंता
अड्डा पाय निवासी मजदूर हीरालाल ने कहा कि काम के लिए रोज इसी मार्ग से निकलते हैं। रास्ते के मोड़ पर ट्रांसफार्मर की जाली में करंट उतरने से चिंता बढ़ गई है। अब तो सड़क से बच्चों को भेजने में डर लगने लगा है।
गड्ढ़े को ईंट डालकर चलने लायक किया
अड्डा टीला निवासी योगेश कुमार यादव ने बताया अड्डा श्याम लाल में डेयरी है। वहां रोज जाते हैं। रास्ते पर गड्डा में गंदा पानी भरा होने से कई बार गिर गए। आसपास से ईंट के टुकड़ों से गड्डे को खुद भरवाया है।

ट्रांसफार्मर शिफ्ट न हुआ तो होगा हादसा
अड्डा टीला के अविनाश कुशवाहा ने बताया फूलों का कारोबार करते हैं। अड्डा श्यामलाल जाना होता है। बरसात में रास्ता ढूंढना मुश्किल हो जाता है। करंट दौड़ने से खतरा बढ़ गया है। ट्रांसफार्मर की जगह नहीं बदलवाई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed