फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Wife and her lover murdered her husband.

Etawah News: प्रेमी के साथ पत्नी ने की थी महबूब की हत्या

Tue, 14 Jul 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Wife and her lover murdered her husband.
इटावा। भतीजे से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या से पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर अंगोछे से गला कसकर मार दिया था। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे पर टांग दिया था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला था। परिजन ने आनंद की पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस टीम और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पत्नी आशिकी देवी (30) के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमी शिवम (24) को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आशिकी देवी और उसी के गांव निवासी रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। आनंद को इस संबंध की जानकारी हो चुकी थी और वह इसका लगातार विरोध कर रहा था। मार्च माह में उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद वह एक जून को जमानत पर बाहर आया। जेल से छूटने के बाद दोनों ने आनंद की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले ली नई सिम और कीपैड मोबाइल
एसएसपी ने बताया हत्या की साजिश पहले से की गई थी। वारदात से चार दिन पहले शिवम ने आशिकी को एक कीपैड मोबाइल दिया था। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल में नई सिम डालकर दोनों आपस में संपर्क करते रहे और हत्या की पूरी साजिश बनाई। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अंगोछा, मृतक की सोने की अंगूठी, एक एंड्रॉयड मोबाइल और हत्या की साजिश में इस्तेमाल कीपैड मोबाइल बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइलों से दोनों के बीच हुई बातचीत और संपर्क के महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। तकनीकी जांच में नई सिम के इस्तेमाल की भी पुष्टि हुई है। पूछताछ में शिवम ने पुलिस को बताया कि जेल से छूटने के बाद वह और आशिकी आनंद से बदला लेना चाहते थे। दोनों का मानना था कि आनंद के कारण ही उनके संबंधों में बाधा आ रही है और उसी की वजह से उसे जेल जाना पड़ा था। इसी रंजिश में दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

तीन घंटे में पोस्टमार्टम, फॉरेंसिक जांच से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का सामान्य पोस्टमार्टम कराने के बजाय दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। पूरी प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। पोस्टमार्टम के दौरान गले पर मिले संदिग्ध निशानों की फोटो और वीडियो सुरक्षित कर विशेषज्ञ फॉरेंसिक डॉक्टर को परीक्षण के लिए भेजी गईं। जांच के दौरान गले के निशानों का गहन विश्लेषण किया गया। करीब तीन घंटे बाद विशेषज्ञों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया। फोरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, तकनीकी जांच और आरोपियों से लगातार पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी गईं। करीब 10 घंटे की गहन जांच के बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed