{"_id":"64f37b7250f0a6fab70e1836","slug":"wife-and-father-in-law-arrested-for-abetting-suicide-etawha-news-c-216-1-etw1001-2444-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी व ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी व ससुर गिरफ्तार
Sat, 02 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
इकदिल। पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डेढ़ माह पहले आग लगाकर जान देने वाले युवक के मामले में मां ने पुत्र वधू और उसके परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी यशोदा ने तहरीर में बताया कि उसके बेटे शिवम (22) ने थाना इकदिल क्षेत्र के गांव नावली के अड्डा में 11 जुलाई को दोपहर के वक्त पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। तबसे पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पक्का बाग ओवरबिज पर पहुंचे एसआई संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मृतक युवक की पत्नी साक्षी व ससुर मुकेश गांव पिपरीपुरा भरथना, हाल पता रामलीला ग्राउंड के पीछे रानी बाग लोधी मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।