{"_id":"627172cc2b795a568c6f3755","slug":"when-the-crowd-increased-permission-was-given-for-namaz-on-the-road-etawah-news-knp694739378","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ बढ़ी तो दे दी सड़क पर नमाज की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ बढ़ी तो दे दी सड़क पर नमाज की इजाजत
विज्ञापन
इटावा की सुन्नी ईदगाह पर नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोरोना महामारी की बंदिशें कम होने के बाद दो साल बाद ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ी गई। भीड़ अधिक होने से प्रशासन ने ऐन वक्त सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति दे दी। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, इसके बाद घर-घर जाकर मिलने मिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। सिवइयां, मिठाई और अन्य पकवान खिलाकर मेहमानों का स्वागत किया गया। बच्चों ने बड़ों से ईदी ली।
सुन्नी समाज की ईदगाह में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज की व्यवस्था मुतवल्ली डॉ. मो.अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी ने की। सिंग्नल वाली मस्जिद में मुफ़्ती मो. अनस, शाही मस्जिद नौरंगाबाद में हाफिज ऐजाज अंसारी, नया शहर बोर्डिंग मस्जिद में हाफिज शकील अहमद ईद की नमाज पढ़ाई। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नक़वी के अनुसार शिया ईदगाह में मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी ने नमाज अदा कराई। मौलाना अनवारुल हसन जैदी व राहत अक़ील ने लोगों को सम्मानित किया।
प्रशासन ने ईदगाह के बाहर कैंप लगाया। इसमें डीएम श्रुति सिंह, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद, ईओ विनय मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। डीएम ने बच्चों को टॉफी बांटकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
मुल्क की तरक्की के लिए की दुआ
जसवंतनगर। ईदगाह मस्जिद के इमाम हाफिज शमीउद्दीन फारुकी ने नमाज अदा कराई। नगर व देहात क्षेत्र के लोगों ने नमाज में मुल्क की तरक्की की दुआ की। भरथना संवाद के अनुसार ईदगाह पर हाफिज अजीम ने मौलाना फहीम रजा की मौजूदगी में ईद की नमाज अदा की गई। बकेवर संवाद के अनुसार बकेवर ईदगाह में इमाम हाफिज़ मोहम्मद आसिफ चिश्ती ने नमाज पढ़ाई। लखना ईदगाह भी नमाज हुई। ताखा संवाद के अनुसार मदीना मस्जिद के शाही इमाम मोहसिन ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। 11 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नूरी मस्जिद के इमाम नूर अहमद ने मस्जिद में नमाज अदा कराई। इकदिल संवाद के अनुसार बड़ी मस्जिद में नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। निवाड़ीकला संवाद के अनुसार अहेरीपुर की मस्जिद पर मौलवी अतीक अहमद और फैजान अजीज ने नमाज अदा करवाई।

इटावा की सुन्नी ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करते अकीदतमंद।- फोटो : ETAWAH

इटावा में ईदगाह के बाहर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते बच्चे।- फोटो : ETAWAH