{"_id":"609183748ebc3e8db97d25d8","slug":"wheat-rice-will-be-distributed-at-cheaper-rates-from-today-etawha-news-knp6267592168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ती दरों पर राशन की दुकानों पर आज से बंटेगा गेहूं चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ती दरों पर राशन की दुकानों पर आज से बंटेगा गेहूं चावल
विज्ञापन
सरकारी दुकानों पर बुधवार से सस्ती दरों पर गेहूं व चावल का वितरण किया जाएगा। यह वितरण पांच मई से 14 मई तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि यह वितरण अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को 35 किलो अनाज प्रति राशन कार्ड दिया जाएगा। इसमें 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल शामिल होगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा।
इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल होगा। चावल का मूल्य तीन रुपये प्रति किलो व गेहूं का मूल्य दो रुपये प्रति किलो रखा जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने अपील की है कि खाद्यान्न लेने के लिए जब राशन की दुकान पर जाएं तो मास्क पहनकर जाएं और दो गज की दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन
राशन विक्रेताओं को भी यह निर्देश दिए हैं कि वितरण के लिए निर्धारित तिथि तक दुकानें खुली रखेंगे। इस दौरान नोडल अधिकारी लगातार दुकानों का निरीक्षण करते रहेंगे।