{"_id":"592b15d14f1c1bf014bdaf97","slug":"wheat-kept-in-open-and-get-wet-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खुले में रखा हजारों बोरी गेहूं भीगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खुले में रखा हजारों बोरी गेहूं भीगा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 28 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
भीगी बोरियों को लोड करते ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हुई बारिश से ऊसराहार में एफसीआई के गेहूं खरीद केंद्र पर रखा हजारों बोरी गेहूं भीग गया। एसडीएम के निर्देश के बाद भी केंद्र प्रभारी ने बारिश से गेहूं बचाने के इंतजाम नहीं किए। भीगी बोरियों को ही ट्रकों में लोड कर गोदाम में स्टॉक के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विपणन विभाग के ऊसराहार स्थित एफसीआई गोदाम पर बने गेहूं खरीद केंद्र पर बारिश में खुले में रखा गेहूं भीगता रहा। इस केंद्र पर अब तक 11 हजार क्विंटल से अधिक खरीद हो चुकी है। दो दिन की खरीद में ही पूरे मैदान में बोरियों का टाल लग जाते हैं। हालांकि केंद्र के पास बनी गोदाम का काफी लंबा चौड़ा बरामदा भी है। फिर भी ये बोरियां खुले आसमान में चार चार दिन तक रखी रहीं। रविवार सुबह से ही मौसम खराब था। इसके बाद भी एक हजार से ज्यादा गेहूं की बोरियों को पानी से बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। भीगे गेहूं को इटावा गोदाम के लिए लोड कर दिया गया।
विज्ञापन
वजन बढ़ाने का खेल तो नहीं
ऊसराहार। बफर स्टॉक लगाने वालों से सेटिंग के चलते कई खेल होते चले आ रहे हैं। जिस समय गेहूं को गोदाम पर भेजा जाता है, उस समय एक दिन पहले ही गेहूं की बोरियां पानी से गीली कर दी जातीं हैं। जिससे वजन बढ़ जाता है। शायद इसी वजह से बारिश के दौरान बोरियां जान बूझकर पानी में भीगने दी गईं। रविवार को गेहूं खरीद केंद्र पर बफर स्टॉक तक गेहूं पहुंचाने के लिए तीन ट्रक पहुंचे। ट्रकों में जो गेहूं की सूखी बोरियां रखी थीं, उन्हें नहीं लोड किया गया बल्कि जो गेहूं बारिश में भीग गया उसे लोड किया गया। इस संबंध केंद्र प्रभारी उमाशंकर शाहू ने बताया कि बारिश के दौरान बोरियों को बचाने का प्रयास किया गया है। तिरपाल भी डाला गया था।
विज्ञापन
वर्जन
केंद्र को तीन दिन पहले ही बारिश से गेहूं को बचाने के लिए निर्देश दिए गए थे। साथ ही खरीद होते ही गेहूं को गोदाम पर भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी यदि गेहूं भीगा है तो केंद्र प्रभारी पर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
घनश्याम वर्मा, एसडीएम ताखा