{"_id":"5ee272c78ebc3e42c50a6ebd","slug":"weather-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5650316194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची छत ढहने व पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची छत ढहने व पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत
विज्ञापन
इटावा। तेज आंधी में दो अलग-अलग स्थानों पर कच्ची छत के ढहने और पेड़ के नीचे दब जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई।
शहर के कटरा साहब खां मोहल्ला निवासी तेजेंद्र चरन सक्सेना के मकान की कच्ची छत गुरुवार दोपहर आई आंधी में ढह गई। कमरे में बैठी उनकी पत्नी अनीता सक्सेना (55) मलबे में दबकर घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर घरवाले अंदर की ओर दौड़े। बेटे मोहित ने मां अनीता को मलबे से निकाला और जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित ने बताया कि छत के मलबे में दबने से मां की मौत हुई है। घर गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया।
इसके अलावा चौबिया थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर निवासी पूनम (22) घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आंधी में गिरे एक पेड़ की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पूनम अपने पीछे दो साल का बेटा छोड़ गई। गांव में खबर फैलते ही लोग उसके घर पहुंचे। ग्राम पंचायत मूंज की प्रधान के पति सुनील यादव उर्फ बॉबी व लेखपाल लाल बहादुर ने परिजनों को ढांढस बंधाया।