{"_id":"5dd7d7a08ebc3e54c76eabf6","slug":"waterlogging-taking-place-in-azad-nagar-tila-due-to-drain-water-etawha-news-knp5273626123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद नगर टीला में नाली के पानी से हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद नगर टीला में नाली के पानी से हो रहा जलभराव
विज्ञापन
फोटो संख्या: 2: आजाद नगर टीला की सड़क में भरा पानी और गंदगी
- फोटो : ETAWHA
शहर के मोहल्ला आजाद नगर टीला में साफ-सफाई न होने तथा नालियों के पानी की निकासी न होने से जलभराव की समस्या बन रही है। मोहल्ला में रह रहे लोगों का कहना है कि घर से निकलते ही गंदे पानी में घुसकर निकलने के लिए विवश होना पड़ता है।
गंदगी और जलभराव के कारण आस पास के घरों के लोग बीमारी की चपेट में आ जाते है जिससे मोहल्ला के लोगों को परेशानी हो रही है।
शहर से कानपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित आजाद नगर टीला मुख्य सड़क के निचले हिस्सा में बसा होने के कारण अक्सर समस्याओं से जूझ रहा है। इस मोहल्ला में करीब सात हजार लोग रह रहे हैं।
इस मोहल्ला के लोगों की मुख्य समस्या यह है कि मोहल्ला में जो खाली प्लाट पडे़ हुए हैं। उन खाली प्लाटों में लोगों ने कूड़ा आदि डालना आरंभ कर दिया है। रोकने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला के अंदर की सड़कें अधिक सकरी होने तथा नाली के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर रहा है। मोहल्ला के लोगों ने कई बार ऐसा होने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी गंदगी से निजात नहीं मिल रही है।
इसी मोहल्ला के निवासी इकबाल अहमद ने कहा कि गंदगी के कारण दम घुट रहा है। आसपास खाली प्लाट में सिर्फ गंदगी दिखाई देती है। प्लाटों में पड़ी हुई पॉलिथीन उड़कर नालियों में आ जाती है, जिस कारण से नाली का पानी रुक जाता है और सड़क पर जलभराव की समस्या बन रही है। इस मोहल्ला में मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वह अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
आजाद नगर टीला निवासी अमन ने बताया कि इस मोहल्ला में सदैव ही गंदगी बनी रहती है। इसको लेकर शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन मोहल्ला के लोगाें ने कभी साथ नहीं दिया।
इस कारण से स्थिति लगातार ऐसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नई बस्ती होने के कारण अभी कुछ प्लाट खाली पड़े हुए हैं। इन खाली प्लाटों में गंदगी डाली जा रही है। जब कभी विरोध करने का प्रयास किया गया तो अक्सर लोग झगड़ा पर अमादा हो जाते हैं जिस कारण से शांत होना पड़ता है।
इटावा। आजाद नगर टीला निवासी शमशाद ने कहा कि सुबह के समय बच्चे स्कूल के लिए तैयार होते है और जब वह सड़क पर निकलते हैं तो इस गंदे पानी में होकर निकलना पड़ता है। नगर पालिका परिषद को इस बात के लिए ध्यान देना चाहिए कि इस प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इससे पहले कुछ सफाई की गई थी, लेकिन उसके बाद फिर से वही स्थिति उत्पन्न हो गई है।
शहर के मोहल्ला मोतीझील चौराहा पर बने नाला की सफाई न होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। वहां से निकलने वाले लोग इस जलभराव होने के कारण अक्सर इससे बचकर निकलते हुए देखे जा रहे हैं।
इसी नाले में पुलिस लाइन के पास भी नाले में गंदगी बनी हुई है। नाले में गंदगी होने के कारण वह बंद हो चुका है और नाले का पानी अक्सर रुका रहता है इससे आसपास के लोगों ने इसको लेकर कई बार शिकायत भी की, लेकिन उसके बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
बारिश के मौसम की शुरुआत होते ही नगर पालिका परिषद नालों की सफाई का अभियान चलाती है। इसके बाद भी इस नाले की सफाई पूरी तरह से न होने के कारण पुलिस लाइन में बने मकानों में रह रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।