फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Waterfowl in many neighborhoods with 49 mm rain

49 मिमी बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव

Tue, 08 Aug 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा Updated Tue, 08 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Waterfowl in many neighborhoods with 49 mm rain
बारिश में जलमग्न विकास भवन कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। दो दिन में हुई 49 मिलीमीटर बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। कई सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से लोग परेशान हो गए। डीएम आवास में भी पानी भर गया।
विज्ञापन



शहर में रविवार को 16 और सोमवार को 33 मिलीमीटर वर्षा होने से एसएसपी आवास, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, जिला कृषि अधिकारी के आवास परिसर में जलभराव हो गया। वहीं विकास भवन, मनोहर कालोनी, कचहरी कालोनी में भी लोग जलभराव से जूझते दिखे। शहर में सबसे बुरा हाल नई मंडी का रहा। जहां चारों ओर पानी दिखा। आजाद नगर टीला और एसडी फील्ड में घरों में पानी घुस गया। एक पक्के मकान की दीवार भी ढह गई।   
विज्ञापन


मैनपुरी अंडरब्रिज पर फंसी बस
 मैनपुरी अंडरब्रिज के नीचे जलभराव के कारण आगरा डिपो की बस सोमवार रात करीब तीन बजे पानी में फंस गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की मदद से उन्हें सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला गया। एक लोडर भी पानी में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
                             

लाइनपार के मोहल्लों में भी जलभराव
शहर के लाइनपार क्षेत्र गांधीनगर के लोग भी जलभराव से परेशान हैं। मंगलवार को लोगों ने डीएम को समस्या बताई। कहा कि नाले पर अवैध कब्जे के कारण सफाई नहीं हो पाती। इसके कारण अशोक नगर, पुरानी पीएसी गली, पूर्र्वी अशोक नगर शहरिया, भर्थना रोड, हाईवे, अड्डा गूलर में जलभराव है। गली नंबर तीन से लेकर सात तक में घरों में पानी घुसने से सामान बर्बाद हो गया।
                         
कच्चा मकान गिरने से महिला घायल    
बसरेहर क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर में कच्चा मकान गिरने से महिला रामबेटी घायल हो गई। इस मकान के बगल में स्थित एक पक्के मकान की दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed