{"_id":"648f50c994b817e3fc0857e4","slug":"water-tank-will-be-built-in-the-town-with-17-crores-etawha-news-c-12-1-292326-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कस्बे में 17 करोड़ से बनेगी पानी की टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कस्बे में 17 करोड़ से बनेगी पानी की टंकी
Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01:::टंकी निर्माण के शिलान्यास पर पूजा करते चेयरमैन और सभासद।
टंकी निर्माण के लिए हुआ शिलान्यास, नलकूप की बोरिंग शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। पेयजल की आपूर्ति के लिए 17 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी के लिए शनिवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। चेयरमैन ने सभासदों के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर नलकूप की बोरिंग कराकर आधारशिला रखी।
कस्बा बकेवर में लोगों को पेयजल की आपूर्ति कराने के लिए शासन ने पानी की नई टंकी स्वीकृत की है। इसका निर्माण जल निगम की ओर से कराया जा रहा है। उक्त टंकी 750 किलो लीटर क्षमता की होगी। इसके लिए पिछले दिनों जल निगम व नगर पंचायत के अधिकारियों ने एक जगह चिह्नित कर ली थी। जगह की नाप जोख कराने के बाद शनिवार को शास्त्री नगर में पक्का तालाब के पास स्थित सामुदायिक केंद्र परिसर में मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। जलनिगम ने पानी की टंकी बनवाने के लिए नलकूप की बोरिंग का काम शुरू करा दिया है। पंडित राहुल दीक्षित ने चेयरमैन विवेक यादव से पूजन कराया। पूजन के दौरान सभासद महेंद्र दोहरे, मोहम्मद कामिल, भोलू खान, विकास रमन, जल निगम के भावेश कुमार, विनोद यादव व नगर पंचायत के कर्मचारी सुधीर त्रिपाठी, अनूप कुमार, आदि मौजूद रहे।