{"_id":"64ecefc6aeb91984760d5524","slug":"water-level-of-sengar-river-increased-700-bighas-of-crop-submerged-etawha-news-c-216-1-sknp1011-2265-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ा, 700 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ा, 700 बीघा फसल जलमग्न
Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सैफई। क्षेत्र से गुजरने वाली सेंगर नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है। इससे किसानों की खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। जलस्तर बढ़ने से किसानों को फसल के नुकसान चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि तहसील और ब्लॉक में जानकारी देने के बाद भी समस्या की जानकारी लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा है।
तहसील क्षेत्र में लगभग सात सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ज्यादा दिनों तक जलभराव की स्थिति होने से बाजरा व धान की फसलें बर्बाद हो जाएगी। ग्राम गाेबेपुरा, भटपुरा, ककरई लरखोर ,मोहनपुरा, नगला गुलाल सहित 12 गांवों के लगभग सौ किसानों की सात सौ बीघा जमीन जलमग्न हो गई। मोहनपुर निवासी रामशरण ने बताया कि नदी में अधिक पानी आ जाने की वजह से उनकी दो बीघा बाजरे की फसल जलमग्न हो गई। किसान राजपाल,पूरन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश, राकेश , ओम प्रकाश सहित दस से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।