फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Water coolers spewing scalding water in the summer heat.

Etawah News: गर्मी में खौलता पानी उगल रहे वाटर कूलर

Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Water coolers spewing scalding water in the summer heat.
फोटो: 33 वाटर कूलर पर पानी पीने के लिए पहुंचा युवक। संवाद
विज्ञापन


इकदिल में चौराहे व थाना परिसर के बाहर लगा वाटर कूलर महीनों से है खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच कस्बे में लगाए गए वाटर कूलर गर्म पानी उगल रहे हैं। इसके चलते राहगीरों, स्कूली बच्चों और थाना परिसर में आने वाले फरियादियों को प्यास बुझाने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।

दोपहर की चिलचिलाती धूप में लोग ठंडे पानी की उम्मीद लेकर वाटर कूलर पर पहुंचते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर पता चलता है कि वाटर कूलर तो गर्म पानी उगल रहा है जिसे पीना तो दूर हाथ धोना तक मुश्किल है। कस्बे के लोगों का कहना है कि थाना परिसर के बाहर व पश्चिमी चौराहे पर लगे वाटर कूलर कई महीनों से खराब हैं। मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यही कारण है कि भीषण गर्मी में लोगों को ठंडा पानी पीने को नहीं मिल पा रहा है। कस्बा के दीपक गुप्ता, गोविंद, सलमान और बृज बिहारी ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत ने वाटर कूलरों का ठीक नहीं कराया है। वहीं इस संबंध में ईओ श्याम वचन सरोज का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह जानकारी कर जल्द वाटर कूलरों को ठीक कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed