{"_id":"64a702bfe9cafeb24a02e6b6","slug":"warning-given-by-removing-maize-drying-on-the-highway-etawha-news-c-216-1-etw1002-291-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हाईवे पर सूख रही मक्का हटवाकर दी गई चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हाईवे पर सूख रही मक्का हटवाकर दी गई चेतावनी
Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। आगरा कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर मक्का सुखाने की खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने अनंतराम टोल से लेकर इटावा तक अभियान चलाकर सर्विस रोड से मक्का हटवाई। इससे राहगीरों को राहत मिली। अधिकारियों ने अगली बार मक्का सुखाने पर किसानों को कार्रवाई की हिदायत दी है।
सिक्सलेन हाईवे किनारे सर्विस रोड पर इन दिनों कई जगह पर किसानों ने मक्का सड़क पर सुखाने के लिए डाली हुई थी। इससे लोगों को हादसे का डर बना रहता था। इस समस्या को अमर उजाला ने गुरुवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने सर्विस रोड से तत्काल मक्का आदि हटवाने के निर्देश दिए। इस पर इटावा कानपुर मार्ग की देखरेख की ठेकेदार कंपनी ओरियंटल के पेट्रोलिंग अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने विभागीय कर्मचारियों के साथ अनंतराम टोल से लेकर इटावा तक हाईवे तक अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे किनारे सूख मक्का को हटवाने के साथ साथ ही इन किसानों को हाईवे पर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।