{"_id":"6a74d4ba89d95e81a009e2e0","slug":"walls-of-two-brothers-houses-collapsed-three-sisters-injured-after-being-trapped-under-the-debris-etawah-news-c-216-1-etw1012-147377-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो भाइयों के घरों की दीवार गिरी, तीन बहनें मलबे में दबकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो भाइयों के घरों की दीवार गिरी, तीन बहनें मलबे में दबकर घायल
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ैया मल्हान में गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक हादसा हुआ। लगातार बारिश के कारण दो भाइयों के मकानों की पीछे की दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें पीछे के कमरे में बैठीं तीन चचेरी बहनें मलबे में दब गईं। परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया।
ओमकार और संत कुमार बीहड़ी बराउख चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा मड़ैया मल्हान के निवासी हैं। उनके मकान गांव में अगल-बगल स्थित हैं। मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के कारण गुरुवार सुबह यह हादसा हुआ। दीवार गिरने से ओमकार की बेटियां जयंती (13) और कल्पना (8) घायल हो गईं। संत कुमार की बेटी रोहिती (17) भी मलबे में दबकर घायल हुई। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अवनीश दुबे और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बचाव अभियान चलाकर तीनों बच्चियों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी महेवा पहुंचाया गया। उपचार के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही बराउख चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेखपाल राहुल यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने दीवार गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।