फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   waiting for water till 15 year

Etawah News: 16 साल से पानी का इंतजार, ऑपरेटर नहीं, मोटर खराब

Thu, 20 Apr 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
waiting for water till 15 year
जसवंतनगर। तीन हजार की आबादी वाले गांव कुरसेना में एक करोड़ से बनाई गई पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। 15 साल से इस टंकी से लोगों को आपूर्ति नहीं मिल सकी है। इसकी मोटर खराब पड़ी है और ऑपरेटर भी नहीं है।
विज्ञापन

कुरसेना गांव में 2007 में जल आपूर्ति के लिए टंकी बनवाई गई थी। इससे कुरसेना, हनुमंत खेड़ा, धोरेरा तथा नगला नवल में पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइनें बिछाई गई थीं।
विज्ञापन

दस हजार लीटर की क्षमता वाली टंकी का लगभग छह माह तक प्रयोग हुआ। इसके बाद से यह टंकी शोपीस बनी हुई है। ग्रामीण दयानंद, राजेश कुमार, उपदेश कुमार, पिंटू, गिरजेश, विमल कुमार का कहना है कि पानी की टंकी की मोटर खराब पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार समाधान दिवस में शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं
कुसरेना गांव के अमीर सिंह का कहना है कि इस टंकी पर कोई ऑपरेटर नहीं है। पानी की टंकी बनने के कुछ समय बाद से ही बंद पड़ी है। गांव में पाइपलाइन बिछ चुकी है। टंकी की मोटर खराब पड़ी है।

लोग पानी के लिए परेशान

रवींद्र कुमार ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले यह टंकी बनी थी। तब लोगों में स्वच्छ जल आपूर्ति समय पर मिलने की उम्मीद जागी थी। लेकिन कुछ दिन लाभ मिलने के बाद टंकी बंद हो गई।



ग्राम प्रधान दीपिका यादव का कहना है उन्हें अभी तक टंकी हस्तांतरित नहीं की गई है। इसके कारण रखरखाव नहीं कर पा रहे हैं। टंकी के रखरखाव के लिए जो पैसा आता है, वह जल निगम के कर्मी ही खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed