फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vyaapaaree se 16 laakh loote

व्यापारी से 16 लाख लूटे

Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
vyaapaaree se 16 laakh loote
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को देर शाम सराफा व्यापारी से साढ़े 16 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। बदमाशाें ने तमंचे से फायर भी किया। सूचना पर एसएसपी जयप्रकाश बसरेहर सीएचसी पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। अभी तक थाने में वारदात की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बसरेहर क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित अशानंदपुर गांव निवासी सराफा व्यापारी कपिल यादव दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। उसी दौरान तिराहे पर ही बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर व्यापारी को घायल कर दिया और गहनों से भरा बैग लूटकर भाग गए। बैग में डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी थी। व्यापारी का आरोप है कि बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया।
अशानंदपुर निवासी कपिल यादव की गांव में ज्वैलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार को शाम लगभग छह बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। अभी वह अशानंद तिराहे पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन असलहाधारी बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
सराफा व्यापारी कुछ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सराफा व्यापारी कपिल पर तान दिया।
इसके बाद भी कपिल ने बैग नहीं छोड़ा, जिस पर बदमाश ने तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से व्यापारी सड़क पर ही गिर गया। बदमाश उनका जेवर से भरा हुआ बैग लेकर बाइक से फरार हो गए।
व्यापारी ने बताया कि बैग में लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी थी। लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एएसपी सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारी से जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम का गठन कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि व्यापारी अपना जेवरों से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ लूट की घटना हो गई है। जिससे से यह लग रहा कि लूट की घटना में व्यापारी का कोई करीबी शामिल हो सकता है।
उधर, घायल व्यापारी को लोगों ने इलाज के लिए बहरेहर सीएचसी में भर्ती कराया। व्यापारी कपिल यादव का कहना है कि बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया है।
बसरेहर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed