फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vote for the woman admitted in Kanpur

हरिओम यादव ने डाला वोट

Mon, 19 Apr 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Vote for the woman admitted in Kanpur
फोटो संख्या 11- लहरोई मतदान केंद्र पर तेज धूप में मतदान करने पहुंची महिलाएं - फोटो : ETAWHA
पंचायत चुनाव में कई जगह फर्जी मतदान भी हो गया, तो कहीं फर्जी तरीके से मतदान करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक ग्राम पंचायत बहादुरपुर के मतदेय स्थल 170 पर न्यामतपुर की नीलम सिंह का वोट डाल दिया गया। नीलम सिंह बीमारी की वजह से कानपुर के अस्पताल में भर्ती हैं।
नीलम का वोट पड़ने की जानकारी होने पर उनके देवर दिनेश सिंह चौहान ने हंगामा कर दिया। दिनेश ने सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रभाकराचार्य भट्टाचार्य और थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चंद्र को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट को फर्जी वोटिंग की शिकायत दर्ज कराई गई। उधर, भरथना ब्लॉक क्षेत्र के कटहरा पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान करने आए किशोर को पुलिसकर्मियों ने बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम भैसाई स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 93 पर सुबह 7:05 बजे पहला वोट डाला गया। कुंअरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र के बूथ नंबर 113 और 115 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सहजपुरा स्थित प्राथमिक व उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र 60 के बूथ 102 पर भी सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।
यहां कोरोना के बचाव के लिए मतदाताओं के लिए चूना-कलई के गोले बनाए गए। ज्ञानपुर, वैशोली भानपुर, जारपुरा के बूथों पर सुबह 10 बजे तक मतदाताओं की कतारें लग गई।
प्राथमिक विद्यालय मुड़ेना, पूर्व माध्यमिक साम्हो के बूथ पर महिलाओं की कतारें लगी रहीं। गांव लहरोई के परिषदीय विद्यालय के बूथ नंबर 56, 57, 58, 59 पर महिलाएं धूप से परेशान हुईं। (संवाद)
ग्राम पंचायत रमऊपुर मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने को लेकर प्रधान प्रत्याशी राकेश यादव के भाई अवधेश यादव और बीडीसी सदस्य पद प्रत्याशी संजू यादव में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से अवधेश यादव को सिर में गंभीर चोटें आईं और संजू भी घायल हो गए।

सूचना पर बराउख चौकी प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उधर, विरोंधी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने के आरोप में प्रधान पद के प्रत्याशियों में नोंकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed