{"_id":"58ebca244f1c1bc236cf59b2","slug":"villagers-attack-on-cop-and-fire-brigade-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणोें ने सिपाहियों व दमकल कार्मियों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणोें ने सिपाहियों व दमकल कार्मियों को खदेड़ा
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में गांव हरिहरपुरा में करीब 30 बीघा फसल जलने के बाद पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। फसल जलने के बाद पहुंचे सिपाहियों व दमकलकर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। वे भाग निकले तो गुस्साए लोगों ने रेलवे बाईपास पर काम करने वाले श्रमिकों को पीट दिया। वहां खड़ी दो गाड़ियों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
हरिहरपुरा निवासी जवाहर लाल के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। तेज हवा होने की वजह से आग बढ़ती गई और सोवरन सहित अलग- बगल के अन्य किसनों की फसल भी जलने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत दमकलकर्मियों को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद दमकलकर्मी पहुंचे। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने यूपी 100 के सिपाहियों एवं दमकलकर्मियों को दौड़ा लिया। इस पर वे भाग कर मुख्य सड़क पर आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रेलवे बाईपास पर काम में लगी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और दो कर्मियों को भी पीट दिया। कुछ देर बाद फ्रेड्स कालोनी व बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आग लगने से जवाहर लाल की चार बीघा, सोवरन निवासी नगला भिखन का पांच बीघा, चतुर सिंह की सात बीघा, प्रेम सिंह का सात बीघा, रमेश तिवारी की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर, राजपुर में खेत के ऊपर से निकली हाईटेशन लाइन से उठी चिंगारी से अतर सिंह पुत्र कहई सिंह के खेत में आग लग गई, जिससे उनकी सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन