फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Video of taking bribe of Rs 5000 goes viral

Etawah News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Video of taking bribe of Rs 5000 goes viral
इटावा। सोशल मीडिया पर एक 49 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। वीडियो में जो स्वास्थ्य कर्मी दिख रहा है वह वार्ड ब्वाय बताया जा रहा है। वीडियो बनाने वाला मरीज का तीमारदार बनकर उनसे मिलता है। इस दौरान एक मरीज को भर्ती और उसके ऑपरेशन को लेकर बात की जा रही है। इसमें रुपये देने वाला 5000 रुपये वार्ड ब्वाय को दे रहा है और मरीज के भर्ती किए जाने के लिए बिनती कर रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में आरोपी वार्ड ब्वाय 270 रुपये की और रसीद कटने की बात कह रहा है। इस वीडियो के जिला अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचने पर खलबली मच गई। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने वीडियो में दिख रहे वार्ड ब्वाय का नाम राकेश यादव बताया है। उन्होंने बताया डॉ. वीरेंद्र भारती, मैटर्न राजकुमारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

आरोपी वार्ड ब्वाय को जिला अस्पताल में स्ट्रेचर की ड्यूटी से हटाकर नुमाइश ग्राउंड के पास स्थित बच्चा अस्पताल में तैनाती दे दी है। जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed