फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Victoria Hall will be beautified with Rs 2.60 crores

Etawah News: 2.60 करोड़ से विक्टोरिया हॉल का होगा सुंदरीकरण

Sat, 02 Mar 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Victoria Hall will be beautified with Rs 2.60 crores
फोटो 08::::पक्के तालाब परिसर में बना विक्टोरिया हॉल। संवाद
विज्ञापन

- आधुनिक पुस्तकालय में साहित्य के साथ सरकारी नौकरियों की मिलेगी जानकारी
- छात्रों के बैठने के लिए कैफेटेरिया भी बनाया जएगा


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। 2.60 करोड़ से पक्का तालाब स्थित विक्टोरिया हॉल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। हॉल की मरम्मत होने के साथ ही यहां आधुनिक पुस्तकालय भी बनेगा। वहीं, परिसर में लोगों के बैठने के लिए कैफेटेरिया भी बनेगा।

पर्यटन विभाग की ओर से विक्टोरिया हॉल का जीर्णोद्धार कराने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। हॉल की मरम्मत, रंगाई-पुताई कराने के साथ ही यहां भव्य लाइटें लगवाई जाएंगी। साथ ही परिसर में सार्वजनिक पुस्तकालय बनेगा। इसमें जिले के इतिहास से जुड़ा साहित्य होने के साथ ही सरकारी नौकरियों की सभी किताबों होंगी।
विज्ञापन

पुस्तकालय में स्थानीय कवियों, रचनाकारों के भी संग्रह यहां पढ़ने के लिए उपलब्ध होंगे। युवाओं के बैठने के लिए कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। जिसमें एक एलईडी लगवाई जाएगी। इसमें इटावा की धरोहरों की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारियां चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉल के बाहरी हिस्से में बेंचें भी लगवाई जाएंगी। ताकि यहां आने वाले लोग आराम से इसकी भव्यता का आनंद ले सकें। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखने के लिए विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कोट

विक्टोरिया हॉल की मरम्मत कराने के बाद उसमें एक आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा। साथ ही लोगों के बैठने के लिए एक कैफेटेरिया भी होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 2.60 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।- मोहित कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed