{"_id":"5f299eac8ebc3e3cfa6191e0","slug":"vhp-bajrang-dal-will-illuminate-temples-today-etawha-news-knp5750599161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप बजरंग दल आज मंदिरों को करेंगे रोशन, घर घर जलायेंगे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप बजरंग दल आज मंदिरों को करेंगे रोशन, घर घर जलायेंगे दीये
विज्ञापन
विहिप और बजरंग दल की ओर से पांच अगस्त को हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। इस दिन मंदिरों और घरों-घरों में दीप जलाने की बात कही है।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थानों जैसे कि पचनदा का जल पिलुआ महावीर, टिक्सी मंदिर व अन्य प्रसिद्ध मंदिरों की मिट्टी पहले ही अयोध्या भेज दी है।
5 अगस्त को बजरंग दल पूरे इटावा जिले के समस्त प्रखंडों ब्लॉकों में सक्रिय होकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
बजरंग दल के जिला संयोजक अनुराग भदौरिया, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला मंत्री विवेक दीक्षित, प्रांतीय पदाधिकारी अवधेश भदौरिया व बजरंग दल के विभाग संयोजक हैप्पी ठाकुर ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से बैठक करके कार्यक्रम की योजना तैयार की है।
अनुराग भदौरिया के अनुसार बजरंग दल के कार्यकर्ता शाम के समय जिले के समस्त प्रमुख धार्मिक स्थलों में घी के दीये जलाएंगे।
घरों में भी दीप प्रज्वलित करेंगे। साथ ही अपने मोहल्ले व पड़ोसियों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कुछ धार्मिक स्थलों पर रामचरितमानस का सुंदरकांड का भी पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। 500 वर्ष के अथक संघर्ष में न जाने कितने बलिदानों के बाद यह अवसर आया है। इस दिन को लाने के लिए हमारे संगठनों के न जाने कितने कार्य सेवक जेल गए।
तरह-तरह की यातनाएं को भोगना पड़ा। हमारी पीढ़ी बहुत ही भाग्यशाली है जो हमारी आंखों के सामने हमारे इष्ट प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। हर हिंदू को इस अवसर पर गर्व करना चाहिए।
उन्होंने जिले के समस्त हिंदुओं से आव्हान किया कि वे अपने घर में पांच दीपक अवश्य जलाएं। कल का दिन हिंदुओं के लिए वास्तविक दीपावाली मनाने का है।