फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   vFarmers chased the locust by creating noise

शोरगुल मचाकर किसानों ने टिड्डी दल को खदेडा

Fri, 10 Jul 2020 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
vFarmers chased the locust by creating noise
टिड्डी दल का प्रकोप शुक्रवार को महेवा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में भी देखने को मिला। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान सुबह से ही खेतों में अपने-अपने तरीके से शोर मचाने लगे। आसपास के बागों में भी एकत्रित हो रहे टिड्डी दल को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवाड़ी खुर्द, इंद्रावखी, नगला सहतू, पुरवा लक्षीराम ,नगला भदौरिया, बजरी, नगला टीका, सबलपुर, सेखूपुर, रहमापुर, हविलिया इन्द्रापुर, टडवा स्माइलपुर में सुबह ही लाखों की संख्या में टिड्डी दल पहुंचा।
विज्ञापन

इस समय धान की नर्सरी, मक्का, ढेंचा की फसलें खेतों में हैं। टिड्डी दल इन पौधों पर बैठकर फसल को चटकर देते हैं।
कई किसान अपनी फसलों के आसपास आग जलाकर टिड्डियों को भगाते दिखाई दिए। किसान पीके परिहार ने बताया कि उनकी 12 बीघा मक्का की फसल तैयार है। शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शानू परिहार भी अपनी नर्सरी को टिड्डियों से बचाते रहे। कल्लू दोहरे, दरोगा कुमार, नीतू सिंह, पप्पू भदौरिया, बेचेलाल, रमेश चंद्र, अजब सिंह, सुनील कुमार भी अपनी फसलों की रक्षा के लिए खेतों पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed