{"_id":"6afb3b1bbfdcffa7b9097745","slug":"vehicle-carrying-women-to-a-temple-falls-into-a-gorge-nine-injured-etawah-news-c-216-1-etw1015-153217-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मंदिर जा रही महिलाओं का लोडर खड्ड में गिरा, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मंदिर जा रही महिलाओं का लोडर खड्ड में गिरा, नौ घायल
Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13:: खड्ड में पलटा पड़ा लोडर। स्रोत पुलिस
उदी। ग्रामीण क्षेत्र में रोक के बावजूद माल वाहक वाहनों में लोग सफर करके मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। वह भी यातायात माह में। ऐसा ही एक मामला उदी में सामने आया है। जहां बेटे के जन्म पर माता संकटा देवी से मांगी गई मन्नत पूरी करने के लिए सुहागिन महिलाओं को संगतिया खिलाने जा रही आरती व अन्कीय महिलाएं हादसे में घायल हो गईं। उदी-बाह मार्ग पर उद्यनपुरा के पास सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में महिलाओं से भरा लोडर बेकाबू होकर खड्ड में जा गिरा और पेड़ से टकरा गया। हादसे में नौ महिलाएं घायल हो गईं। लोडर में एक साल के बच्चे समेत कुल 17 लोग सवार थे। छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ढिमरई गांव निवासी शिवम की पत्नी आरती (23) ने पुत्र प्राप्ति के लिए माता संकटा देवी से मन्नत मांगी थी। विजयपुरा निवासी पुष्पा ने बताया कि उसने संकल्प लिया था कि बेटा होने पर सुहागिन महिलाओं को संगतिया खिलाएगी। एक साल पहले बेटे अंश के जन्म के बाद वह सोमवार को अपनी मन्नत पूरी करने के लिए गांव की महिलाओं के साथ नायकपुरा स्थित माता संकटा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी। सभी महिलाएं लोडर में सवार थीं।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र में उद्यनपुरा के पास सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में चालक लोडर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार लोडर सड़क किनारे खड्ड में उतरकर पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में आरती के अलावा जानकी देवी (65), किरन (48), रमा देवी, शांति देवी, मंजू देवी (60), विनीता देवी (45), रीना (55) और विजयपुरा निवासी पुष्पा देवी (55) घायल हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी उदी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छह महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि हादसा कार को बचाने की कोशिश में हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
-- -- -- -
क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन चेकिंग कराई जाती है। इसके बावजूद लोडर में 17 लोगों के सवार होकर जाने का मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी कि लोडर में इतनी सवारियां कैसे बैठाई गईं और रास्ते में किसी चेकिंग के दौरान वाहन पर पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी।
- आयुषी सिंह, सीओ