फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Van tractor collision, died of a Barati

ट्रैक्टर ने वैन में मारी टक्कर, एक बाराती की मौत

Wed, 29 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 29 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Van tractor collision, died of a Barati

इटावा-सैफई मार्ग पर रायनगर गांव के पास ट्रैक्टर ने बारातियों से भरी मारुति वैन में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम आगरा जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव सजैती निवासी भारत सिंह की बारात मैनपुरी जिले के इलाबांस कुसमरा जाने के लिए सजैती गांव से निकली। सभी बाराती अलग-अलग कारों पर सवार होकर चल दिये।
विज्ञापन


बारातियों से भरी एक मारुति वैन जैसे ही वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैफई रोड पर रायनगर गांव के पास पहुंची तभी रात करीब नौ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार मानिकचंद्र (58) पुत्र राजराम निवासी बदहीपुर अछल्दा जिला औरैया हाल पता कृष्ण बिहार कालोनी दिल्ली की मौत हो गई। कार का ड्राइवर सिंटू भदौरिया निवासी धर्मवीरपुरा जैतपुर सहित बाराती प्रदीप पुत्र सम्मन सिंह, बंटू पुत्र श्रीचंद्र निवासीगण सजैती जैतपुरा व कल्लू पुत्र रामेश्वर निवासी इलाबांस मैनपुरी घायल हो गए।

हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में फंसे अन्य बारातियों को बाहर निकाला और सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विकास राय ने घायलों को अस्पताल भेजा।

दुर्घटना में बाल-बाल बचे बारातियों ने पूरे दुर्घटना की जानकारी दूल्हा के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवारीजन दिल्ली से इटावा पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत
इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जसवंतनगर रोड पर पिता के साथ बारात से लौट रहा मासूम की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई।  जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फिरोजाबाद जिले के खंगर थाना क्षेत्र के गांव मड़वा निवासी बृजेश सिंह अपने चार वर्षीय बेटे रिषभ के साथ मंगलवार को बारात गया था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास सभी बाराती ट्रैक्टर में सवार होकर आगरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव नौगवां से लौट रहे थे।

ट्रैक्टर जैसे ही बलरई के पास जसवंतनगर रोड पर पहुंचा तभी उसका पहिया गड्ढे में चला गया। पिता की गोद में बैठा रिषभ झटका लगने से सड़क पर गिर पड़ा। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर चौकी पुलिस इंचार्ज सुभाष चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में दहेज का सामान लदा था। जिसे दूल्हे के घर फिरोजाबाद के ग्राम नगला खंगर ले जाया जा रहा था।

ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत, हेल्पर घायल
इटावा। हाइवे पर में तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर घायल हो गया।

मंगलवार की रात इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहा के पास हाइवे पर ट्रक ने एक लोडर में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से लोडर चालक रवि कुमार नागर (24) पुत्र विनोद कुमार निवासी गोस्वामीपुर थाना चांदपुर फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर शैलेंद्र (35) पुत्र रामसिंह निवासी गोस्वामीपुर थाना चांदपुर फतेहपुर घायल हो गया।

घायल हेल्पर ने किसी तरह वहां से गुजरने वाले लोगों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने चालक की मौत होने की पुष्टि कर दी।

घायल शैलेंद्र ने बताया कि लोडर में सौर ऊर्जा से जुड़ा सामान लादकर वह लोग एटा से जहानाबाद कानपुर देहात जा रहे थे। रात करीब पौने एक बजे यह हादसा हुआ।

रिम्स में घायल वृद्ध की मौत
इटावा। सैफई रिम्स में इलाज के लिए भर्ती लालाराम (65) पुत्र वंशीधर निवासी चबच्चा ऊसराहार की मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले ही सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के लिए परिजनों ने सैफई रिम्स में भर्ती कराया था। वहीं जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पछायगांव के सामने बुधवार की रात को कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार अरुण कुमार (35) पुत्र मित्रप्रकाश निवासी सरायताल पछायगांव तथा प्रदीप (20) पुत्र हाकिम सिंह निवासी बढ़पुरा घायल हो गए।

वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैथरा पुल के पास बाइक फिसलने से रमेश चंद्र (41) पुत्र कल्याण सिंह निवासी कांशीराम कालोनी टीबी अस्पताल के पास घायल हो गया।


चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी रोड पर मैजिक की टक्कर लगने से मंगलवार की शाम को अशोक कुमार (45) पुत्र मंशीलाल निवासी रमपुरा करहल घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed