फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Vaish dominated 12 seats will demand to contest elections: Dr. Sumant Gupta

वैश्य बाहुल्य 12 लोस सीटों पर करेंगे चुनाव लड़ने की मांग: डॉ.सुमंत गुप्ता

Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vaish dominated 12 seats will demand to contest elections: Dr. Sumant Gupta
इटावा। प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 12 सीटें वैश्य बाहुल्य हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद इन 12 सीटों पर समाज के लोगों को चुनाव लड़ाने की मांग करेगा। अभी वैश्य समाज के दो सांसद हैं। इसलिए वैश्य समाज की भागीदारी बढ़ानी है। इन्हीं सब बातों को लेकर 10 सितंबर को कानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय/ प्रांतीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण व वैश्य व्यापारी सम्मेलन में विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


यह बात अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता ने रविवार को शहर में एक मैरिज हाल में पत्रकारों से बातचीत में कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग की जाएगी कि वैश्य उपवर्ग को पिछड़े वर्ग में शामिल किया जाए। प्रदेश में कलाल, कलवार और कलार जाति के प्रमाण पत्र बनाए जाएं, जो पहले बनाए जा चुके हैं, उन्हें निरस्त न किया जाए। इसे जिला प्रशासन ने ही जारी किया है।
विज्ञापन

कहा कि उनकी मांग है कि विधान परिषद में स्नातक और शिक्षकों की सीट की तरह कर दाताओं की सीट भी आरक्षित की जानी चाहिए। राष्ट्र के विकास में राजस्व के माध्यम से सर्वाधिक योगदान करने वाला वैश्य समाज है। वार्ता के दौरान व्यापारी नेता रामशरण गुप्ता, भाजपा नेता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विवेक रंजन गुप्ता, जितेंद्र जैन हैप्पी, विक्रम अग्रवाल आदि वैश्य समाज के नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed