{"_id":"6a2307aa5e93d969cc0902c7","slug":"uproar-over-death-of-pregnant-woman-in-private-hospital-by-keeping-her-body-etawah-news-c-216-1-etw1005-143915-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर शव रखकर हंगामा
विज्ञापन
फोटो 2: पूनम पांडेय की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर परिजन शांत हो सके।
भिंड निवासी पूनम पांडेय (28) पत्नी हिमांशु पांडेय को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार को दिव्यांशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति हिमांशु का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले दो यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई थी। इसके बाद शहर के एक चैरिटेबल ब्लड बैंक से ओ-निगेटिव का ब्लड लिया गया। आरोप है कि ब्लड चढ़ाने के कुछ ही देर बाद पूनम की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
बुधवार को ऑपरेशन के जरिए पूनम ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि गुरुवार दोपहर अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ने लगी। शरीर का रंग नीला पड़ गया। हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल ने रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को आगरा ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हिमांशु पांडेय और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच के ब्लड चढ़ाए जाने से पत्नी को संक्रमण हो गया जिससे उसकी जान चली गई। परिजन शव लेकर निजी अस्पताल पहुंच गए और गलत इलाज व खून चढ़ाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।
सूचना मिलते ही फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि पूनम की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। यह उसका दूसरा प्रसव था।