{"_id":"61a90877d2efa7220c00c19d","slug":"uproar-by-accusing-him-of-giving-less-ration-etawah-news-knp6673354178","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कम देने का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कम देने का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र की पंचायत सराय मलपुरा क्षेत्र के डीलर पर राशन कम देने का आरोप लगाकर कार्डधारकों ने ग्राम प्रधान के घर के बाहर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक कार्डधारकों ने नारेबाजी कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मजरा सरैया तांड गांव की अप्सरा बेगम, जीनत बानो, उमेश कुमार, विजय कश्यप, राममजरा दास, शकुंतला देवी, रामबाबू, शीला देवी, सुधा देवी समेत तमाम लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र का राशन डीलर तय मात्रा से कम राशन सामग्री देता है।
किसी को पांच किलो की जगह चार किलोग्राम राशन सामग्री देता है। इसका विरोध करने तमाम महिलाएं व पुरुष बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान निर्मला देवी के घर पर पहुंचीं और राशन डीलर की शिकायत की। ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर राशन डीलर को समझाया।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्राम प्रधान के सामने लोगों से डीलर ने कहा कि आपको जहां जाकर शिकायत करनी है, कर दो। हमारा कुछ नहीं होगा। कार्डधारकों ने बताया कि छह दिन पहले उन लोगों ने एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर राशन डीलर की शिकायत की।
इसके बाद भी न तो जांच हुई और न ही राशन डीलर पर कोई कार्रवाई। इससे नाराज होकर उन लोगों ने प्रधान के घर जाकर हंगामा व नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि जल्द राशन डीलर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।