{"_id":"6362bb934865d139b95521b6","slug":"upkaran-found-in-bad-condition-in-dhan-kharid-center-etawah-news-knp7262309176","type":"story","status":"publish","title_hn":"साम्हो व रजमऊ क्रय केंद्रों में पुराने व खराब मिले उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साम्हो व रजमऊ क्रय केंद्रों में पुराने व खराब मिले उपकरण
विज्ञापन
इटावा। धान खरीद के दूसरे दिन बुधवार को जिला खाद एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय ने दो क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्हें ज्यादातर उपकरण पुराने व खराब मिले। उन्होंने मंडी सचिवों को उपकरणों की खरीद करने के लिए पत्र लिखा है। दूसरे दिन भी किसी क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं हुई।
जिला कृषि एवं विपणन अधिकारी ने भरथना के साम्हो व सैफई के रजमऊ स्थित सहकारी संघ के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। बताया कि दोनों क्रय केंद्रों पर ज्यादातर उपकरण पुराने थे। इनमें छन्ने, पंखे व नमी मापक यंत्र खराब मिले हैं।
बताया कि मंडी के बाहर क्रय केंद्रों पर मंडी समिति उपकरण प्रदान करती है। इस संबंध में मंडी सचिव को पत्र लिखा है। कहा कि दोनों केंद्र सहकारी संघ के हैं, वह भी धान खरीद के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीद कर सकती है। पहले दिन जिलाधिकारी अवनीश राय व एसडीएम सदर विक्रम राघव ने इकदिल और दतावली क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खामियां पकड़ी थीं।