फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: police constable's daughter commits suicide in police line in Etawah

यूपी: इटावा में सिपाही की बेटी ने पुलिस आवास में की खुदकुशी, बाथरूम के रोशनदान में दुपट्टे से लगाई फांसी

Sat, 06 Feb 2021 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Feb 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP: police constable's daughter commits suicide in police line in Etawah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इटावा पुलिस लाइन स्थित आवास में शनिवार दोपहर दमकल विभाग में तैनात सिपाही की 22 वर्षीय बेटी ने बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाजार से घर लौटे माता-पिता ने शव लटका देख जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


परिजनों ने आत्महत्या का कारण बेटी का अवसाद में होना बताया है। पुलिस लाइन में रह रहे राम प्रसाद जाटव कानपुर में दमकल विभाग में सिपाही हैं। दो महीने पहले ही उनका ट्रांसफर इटावा से कानपुर हुआ है। राम प्रसाद ने बताया कि 31 जनवरी को बेटी वंदना का सीटेट का पेपर था।
विज्ञापन


इसके लिए वह बेटी व पत्नी के साथ इटावा स्थित पुलिस लाइन आवास आए थे। शनिवार दोपहर वह पत्नी के साथ बाजार खरीदारी करने गए थे। दोपहर तीन बजे घर लौटे तो बेटी नहीं दिखी। तभी पत्नी ने बाथरूम में जाकर देखा तो बेटी का शव रोशनदान में दुपट्टे के सहारे लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी के रोने की आवाज सुनकर वह बाथरूम में गए तो बेटी का शव लटक रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष कार्यवाहक अमान सिंह ने बताया कि परिजनों ने खुदकुशी का कारण मानसिक अवसाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed